India vs England 2nd Test Match में आज चौथे दिन के खेल में कप्तान Shubman Gill की कप्तानी का भी टेस्ट होगा। तीसरे दिन के खेल के अंतिम सत्र तक India ने मैच में अपनी पकड़ अब मजबूत बना ली है। जहाँ तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक England का पलड़ा भारी लग रहा था, वहीं तीसरे सत्र में Akash Deep और Mohammed Siraj ने नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाज़ी की और India को मैच में वापसी कराई।
जहाँ एक तरफ Akash Deep ने 4 विकेट चटकाए, वहीं दूसरी ओर Siraj ने 6 विकेट लेकर England की पूंछ के बल्लेबाज़ों को वापस पवेलियन भेजा।
लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि बाकी गेंदबाज़ पूरी तरह से नाकाम रहे विकेट लेने में, खासतौर पर Prasidh Krishna और Washington Sundar की जमकर पिटाई हुई।
Prasidh Krishna ने जहाँ 13 ओवर में 5.5 की इकोनॉमी से 72 रन दिए, वहीं Washington ने भी 14 ओवर में 5.2 की इकोनॉमी से 73 रन दिए।
हालाँकि Ravindra Jadeja को कुछ मौके मिले विकेट लेने के, पर वे भी खाली हाथ रहे।

Harry Brook और Jamie Smith की Record Breaking Partnership
India vs England 2nd Test Match में England के 5वें विकेट के रूप में Ben Stokes के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आए Jamie Smith ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की शुरुआत की। उन्होंने मात्र 43 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और फिर सिर्फ 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
Jamie Smith अंत तक क्रीज़ पर डटे रहे और 184 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 21 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
वहीं दूसरी तरफ Harry Brook ने भी 67.5 की स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए। दोनों के बीच हुई ये 303 रन की साझेदारी एक इतिहासिक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग पार्टनरशिप रही, जो अब तक England की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन चुकी है।
Top 3 Partnership by England Batsman
Partnership | Players | Runs | Against | Venue | Year |
---|---|---|---|---|---|
1st Wicket | Len Hutton & Cyril Washbrook | 359 | South Africa | Johannesburg | 1948 |
6th Wicket | Harry Brook & Jamie Smith | 303 | India | Edgbaston | 2025 |
4th Wicket | Joe Root & Jonny Bairstow | 289 | India | Trent Bridge | 2021 |
Top 3 Partnership by England Batsman
- Ben Stokes & Jonny Bairstow – 399 रन vs South Africa (Cape Town, 2016)
- Harry Brook & Jamie Smith – 303 रन vs India (Birmingham, 2025)
- Andrew Flintoff & Graham Thorpe – 281 रन vs New Zealand (Christchurch, 2002)
Jamie Smith और Harry Brook की साझेदारी ने न केवल England को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला, बल्कि Ben Stokes और Bairstow के बाद England की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का गौरव भी दिलाया।
Shubman Gill की England के खिलाफ Double Century बनी ऐतिहासिक
Shubman Gill ने Edgbaston के मैदान में एक historic 269 रन की पारी खेली और India को 587 रन तक पहुँचाने में बेहद अहम भूमिका निभाई, जिससे 2nd Test Match में भारत ने अब तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।
इससे पहले एशिया के बाहर किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा रन Sachin Tendulkar के नाम थे, जिन्होंने Sydney Cricket Ground में 2004 में 241 रन नाबाद बनाए थे।
England में Double Century जड़ने वाले Shubman Gill अब तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले Sunil Gavaskar ने 221 और Rahul Dravid ने 217 रन बनाए थे।
विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय कप्तान का यह अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Virat Kohli के नाम था, जिन्होंने 2019 में South Africa के खिलाफ 254 रन बनाए थे।
Mohammed Siraj और Akash Deep की धारदार गेंदबाज़ी ने बदली मैच की तस्वीर
3rd DayMohammed Siraj और Akash Deep ने नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पूरे मैच का रुख ही बदल दिया।
Akash Deep ने शुरुआती आक्रमण में लय पकड़ी और 4 विकेट
वहीं Siraj ने जैसे ही पुरानी गेंद बदली और नई गेंद ली, उन्होंने रफ्तार और रिवर्स स्विंग का कमाल दिखाते हुए 6 विकेट
Siraj की गेंदबाज़ी का ग्राफ पहले दो सत्रों में धीमा रहा, लेकिन अंतिम सत्र में उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज़ों को बिखेर दिया और 6/70 का शानदार आंकड़ा दर्ज किया।
इस संयुक्त प्रयास से India ने 5th day से पहले ही मैच में वापसी की उम्मीद जगा दी है।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
England के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा Test Match में सबसे ज्यादा स्कोर क्या है?
Shubman Gill का 269 रन (Edgbaston, 2025) अब तक England के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा स्कोर है।
England की अब तक की सबसे बड़ी Test Partnership कितनी रही है किसी भी टीम के खिलाफ?
Ben Stokes और Jonny Bairstow की 399 रन की साझेदारी (vs South Africa, Cape Town – 2016) England की अब तक की सबसे बड़ी Test partnership है।
Shubman Gill ने England के खिलाफ 2nd Test Match में कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े?
Shubman Gill ने 269 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़े:
– England में किसी भी भारतीय कप्तान का Highest Score
– Asia के बाहर किसी भारतीय बल्लेबाज़ का Highest Test Score
– Virat Kohli का विदेशी धरती पर भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया 254 रन का रिकॉर्ड भी तोड़ा
Harry Brook और Jamie Smith ने IND vs ENG Test Match में कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
दोनों ने 6th विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी की, जो England की दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है। Jamie Smith का 184* रन England के किसी विकेटकीपर का भी Highest Test Score है।
Siraj की अब तक की Best Bowling Performance क्या है England के खिलाफ?
England के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी 6 विकेट for 70 रन रही है (Edgbaston, 2025)।
Siraj की India के बाहर या Asia से बाहर Best Bowling Performance क्या रही है?
Siraj की Asia के बाहर सबसे अच्छी गेंदबाज़ी 6/70 रही है जो उन्होंने England के खिलाफ 2025 के Edgbaston टेस्ट में की।